उत्तराखंड: बिना अनुमति संचालित हो रहे 279 नर्सिंग होम, पीसीबी के भेजा नोटिस, नहीं मिला जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं मंडल के पांच जिलों में 279 नर्सिंग होम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बिना अनुमित के संचालित हो रहे हैं। बोर्ड द्वारा नर्सिंग होम संचालकों को एक माह पहले नोटिस दिया था, लेकिन इसका उनके ऊपर कोई असर नहीं पड़ा। बोर्ड ने नोटिस के बाद अब रिमाइंडर भेजा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं मंडल के पांच जिलों में 279 नर्सिंग होम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बिना अनुमित के संचालित हो रहे हैं। बोर्ड द्वारा नर्सिंग होम संचालकों को एक माह पहले नोटिस दिया था, लेकिन इसका उनके ऊपर कोई असर नहीं पड़ा। बोर्ड ने नोटिस के बाद अब रिमाइंडर भेजा है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. डीके जोशी ने बताया कि चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा एवं बागेश्वर में 279 सरकारी एवं गैर सरकारी नर्सिंग होम संचालकों ने बोर्ड से सहमति और प्राधिकार पत्र नहीं लिया है। पिछले माह सभी को नोटिस भेजे थे, लेकिन किसी ने नोटिस को संज्ञान नहीं लिया। नोटिस के बाद अब उन्हें रिमांडर भेजा गया है।

संबंधित समाचार