बिजनौर : प्रतिमा के दूध पीने की सूचना पर शिव मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्दौर/बिजनौर/अमृत विचार। नगर स्थित मोहल्ला रईसान के शिव मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा द्वारा दूध पीने की खबर से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्ति को दूध पिलाया। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे नगर के मोहल्ला रईसान स्थित शिव मंदिर में गणेश प्रतिमा …

हल्दौर/बिजनौर/अमृत विचार। नगर स्थित मोहल्ला रईसान के शिव मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा द्वारा दूध पीने की खबर से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की मूर्ति को दूध पिलाया।

सोमवार की दोपहर करीब दो बजे नगर के मोहल्ला रईसान स्थित शिव मंदिर में गणेश प्रतिमा द्वारा दूध पीने की खबर लगते ही श्रद्धालु लोग लौआ व गिलास आदि में दूध लेकर मंदिर में पहुंच गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को चम्मच से दूध पिलाया।

श्रद्धालुओं का कहना था कि गणेश प्रतिमा दूध पी रही है। प्रमोद देवी, रीना राजपूत, मणि चौहान, प्रिंस वर्मा, कविता चौहान, दीपक कुमार चानू, दीप राजपूत, मनोज कुमार गुप्ता, अवनी आदि ने प्रतिमा को चम्मच से दूध पिलाने की बात कही है। दूसरी ओर कुछ लोग इसे अंधविश्वास मान रहे हैं। उनका तर्क है कि मुर्ति में मौजूद रासायन के कारण दूध पीना प्रतीत होता है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर: मां के साथ दवा लेने जा रही बच्ची को कार ने मारी की टक्कर, मौत

संबंधित समाचार