हल्द्वानी: कनेक्शन काटने पर टीम के साथ नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली का कनेक्शन काटने पर टीम के साथ नोकझोंक हो गई। सुल्तानपुर और रानीबाग क्षेत्र में यह घटना हुई, जिसकी सूचना कर्मचारियों ने अधिकारियों को दी। हालांकि बाद में समझाकर उन्हें शांत कर लिया गया। बिजली विभाग की ओर से वसूली अभियान चलाया जा रहा है। एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिजली का कनेक्शन काटने पर टीम के साथ नोकझोंक हो गई। सुल्तानपुर और रानीबाग क्षेत्र में यह घटना हुई, जिसकी सूचना कर्मचारियों ने अधिकारियों को दी। हालांकि बाद में समझाकर उन्हें शांत कर लिया गया।

बिजली विभाग की ओर से वसूली अभियान चलाया जा रहा है। एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि मंगलवार को टीम सुभाष नगर, बेलाजली, नवाबी रोड, कुल्यालपुरा, राजपुरा, जवाहर नगर, वैशाली, रानीबाग, बद्रीपुरा, नई बस्ती, गौलापार, सुल्तानपुर आदि क्षेत्रों में वसूली के लिए पहुंची थी।

लंबे समय से बकाया जमा नहीं करने पर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुल्तापुर और रानीबाग में कनेक्शन काटने पर कुछ लोगों ने नोकझोंक की थी। हालांकि बाद में कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी जिसके बाद वह शांत हो गए। उन्होंने बताया वसूली अभियान जारी है।

आठ लाख की वसूली, 25 कनेक्शन काटे
बिजली विभाग ने बिकाया बिल जमा नहीं करने पर 25 घरों के कनेक्शन काटे हैं और आठ लाख रुपये की वसूली की है। इसके साथ ही लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर करीब छह लाख रुपये जमा भी किए हैं। एसडीओ नीरज पांडे ने बताया कि मार्च का अंतिम महीना चल रहा है, इसलिए बिल वसूली को लेकर सख्ती की जा रही है।

संबंधित समाचार