पीलीभीत: बीसलपुर के श्रमिक की फिरोजाबाद में हुए सड़क हादसे में हुई मौत
पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। तीन दिन पहले मजदूरी करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गए तहसील क्षेत्र के श्रमिक की फिरोजाबाद जनपद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मचा रहा। कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर बहानपुर निवासी …
पीलीभीत/बीसलपुर, अमृत विचार। तीन दिन पहले मजदूरी करने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गए तहसील क्षेत्र के श्रमिक की फिरोजाबाद जनपद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मचा रहा।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर बहानपुर निवासी मोहम्मद परवेज अनवर (35) पुत्र मोहम्मद इब्राहिम तीन दिन पहले ट्रैक्टर ट्राली में आलू लेकर मजदूरी करने आगरा गए थे। फैजाबाद टोल टैक्स के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिसमें मोहम्मद परवेज अनवर की मौत हो गई। संबंधित थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी समर जहां का रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के सात साल की बेटी तैयबा, पांच वर्षीय बेटा मोहम्मद फहीम है। परिवार के कई सदस्य शव लाने के लिए फिरोजाबाद रवाना हो गए। इधर, पीड़ित परिवार के घर परिचितों का आना-जाना लगा रहा। सभी ढांढस बंधाते रहे।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: पीटीआर में शुरू हुई फेस वन की गणना
