अमरोहा : मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस फोर्स तैनात
अमरोहा, अमृत विचार। मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। गुरुवार को सुबह 8 बजे से मंडी समिति में वोटों की गिनती शुरू होगी। 43 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला। लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को सुबह मंडी समिति में वोटों की गिनती शुरू होगी। जिसे लेकर प्रशासन ने …
अमरोहा, अमृत विचार। मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। गुरुवार को सुबह 8 बजे से मंडी समिति में वोटों की गिनती शुरू होगी। 43 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला।
लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को सुबह मंडी समिति में वोटों की गिनती शुरू होगी। जिसे लेकर प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। बुधवार को जिलाधिकारी ने प्रेक्षको के साथ मतगणना स्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मतगणना स्थल की 100 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना स्थल पर भी वही लोग प्रवेश करेंगे जिनके पास अनुमति पत्र होगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव जीतने पर विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। जिले में धारा 144 लागू है।
