काशीपुर: 16.69 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार। एसपी सिटी के नेतृत्व में सीओ वीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत एसओजी टीम और बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों को 16.69 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसओजी …
काशीपुर, अमृत विचार। एसपी सिटी के नेतृत्व में सीओ वीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत एसओजी टीम और बांसफोड़ान चौकी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों को 16.69 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
एसओजी प्रभारी रविन्द्र सिंह बिष्ट टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान एमपी चौक पर एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 13.39 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद फैजान निवासी कर्बला 3 टावर काशीपुर बताया। इधर बांसफोड़ान चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट ने रात्रि गश्त के दौरान काली बस्ती कब्रिस्तान गेट के पास संदिग्ध हालात में घूम रहे एक युवक को दबोच लिया।
तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 3.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फरीद निवासी काली बस्ती बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। टीम में सीओ वीर सिंह, एसओजी प्रभारी ऊधमसिंह नगर एसआई कमलेश भट्ट, कांस्टेबल विनय कुमार, कैलाश तोमक्याल, दीवान बोरा, प्रदीप कुमार, दीपक कठायत के अलावा बांसफोड़ान चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट, कांस्टेबल जगदीश भट्ट, गोविंद शामिल रहे।
