बिजनौर : तीन बच्चों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला, दो की मौत, तीसरा घायल
बिजनौर: अमृत विचार। पैदल घूमने जा रहे बच्चे तीन बच्चों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुचल दिया। जिससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया तथा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए …
बिजनौर: अमृत विचार। पैदल घूमने जा रहे बच्चे तीन बच्चों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुचल दिया। जिससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया तथा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है ।
गुरुवार सुबह थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में चांदपुर रोड पर मौ. रियान पुत्र असलम उम्र 12 वर्ष, जैद पुत्र आरिफ उम्र 13 वर्ष व जुनैद पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला खत्तरियान चांदपुर चुंगी थाना कोतवाली शहर सुबह टहलने के लिए चांदपुर रोड पर जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीनों बच्चों को कुचल दिया।
जिससे रियान व जैद की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जुनैद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में तथा चालक को हिरासत में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है । घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
