सीतापुर: प्रचंड जीत के नतीजे आने के बाद खुशी से झूम उठे भाजपाई
सीतापुर। चुनाव जीतने के बाद मतगणना स्थल के बाहर खडे़ समर्थको को जैसे ही जीत की सूचना मिली वैसे ही गुलाल व ढ़ोल के साथ खुशी से झूम उठे। चुनाव जीतने के बाद विजयी विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने क्षेत्र पहुंचकर मतदाताओं का आभार जताया। भारतीय जनता पार्टी से विधायक बनने के बाद निर्मल …
सीतापुर। चुनाव जीतने के बाद मतगणना स्थल के बाहर खडे़ समर्थको को जैसे ही जीत की सूचना मिली वैसे ही गुलाल व ढ़ोल के साथ खुशी से झूम उठे। चुनाव जीतने के बाद विजयी विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने क्षेत्र पहुंचकर मतदाताओं का आभार जताया। भारतीय जनता पार्टी से विधायक बनने के बाद निर्मल वर्मा की जीत पर नगर में जगह-जगह लोगों ने अबीर गुलाल खेल कर खुशी जाहिर की। उनकी जीत पर जनता में अपार खुशी है।

निर्मल वर्मा ने पत्थर शिवाला मंदिर में भोलेनाथ पर माथा टेक कर जनता का आभार प्रकट किया। उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसके अलावा सिधौली कस्बे के गांधी नगर में स्थित भाजपा कार्यालय पर विधायक मनीष रावत की जीत पर कार्यकर्ताओं ने लोगों में मिष्ठान वितरित कर हर्ष व्यक्त किया।
लोगों को बधाई दी मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय ने इसे बीजेपी कार्यकर्ताओं की जीत बताया। विद्यायक मनीष रावत की ओर से अपने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मनीष रावत के समर्थकों उद्देश्य निगम, गोपाली शुक्ल,आचार्य मनीष पांडेय, मो रिजवान, सुधीर रावत, अमिमुल्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह चौहान, आदित्य त्रिपाठी, ट्विकल तिवारी व विनोद पांडेय ने लोगों को बधाई दी।
विधानसभा जीते मिले मत हारे मिले मत
लहरपुर अनिल वर्मा (सपा)1,12,987- सुनील वर्मा (भाजपा) 99,832
मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव (भाजपा) 91090- मनोज राजवंशी (सुभसपा) 79627
महोली शशांक त्रिवेदी (भाजपा) 1,12,040 -अनूप गुप्ता (सपा) 99,868
हरगांव सुरेश राही (भाजपा) 1,16,691- रामहेत भारती (सपा) 78,5,31
सेवता ज्ञान तिवारी (भाजपा) 10,8057- महेन्द्र सिह झीन बाबू (सपा) 87,776
बिसवां निर्मल वर्मा (भाजपा) 10,6014- अफजाल कौसर (सपा) 95,536
सिधौली मनीष रावत (भाजपा) 1,06,222- हरगोंविद भार्गव (सपा) 96,506
सीतापुर सदर, राकेश राठौर गुरू (भाजपा) 99,349- राधेश्याम जायसवाल (सपा) 98,096
महमूदाबाद आशा मौर्या आगे (भाजपा) नरेन्द्र वर्मा (सपा) पीछे, मतगणना जारी
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: अखिलेश की चेतावनी के बाद भाजपा चौकन्नी, कार्यकर्ताओं को सतर्कता रहने के दिए निर्देश
