Selfiee Shoot: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ की शूटिंग हुई शुरू
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार और इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘सेल्फी’ की शूटिंग शुरू हो गयी है। राज मेहता के निर्देशन में बन रही सेल्फी 2019 में रिलीज हुई मलयालम की कॉमेडी-ड्रामा ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। करण जौहर के धर्मा …
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार और इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘सेल्फी’ की शूटिंग शुरू हो गयी है। राज मेहता के निर्देशन में बन रही सेल्फी 2019 में रिलीज हुई मलयालम की कॉमेडी-ड्रामा ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस बैनर के सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म सेल्फी की शूटिंग शुरू होने की खबर साझा की।
सोशल मीडिया पर क्लैप की तस्वीर सामने आई है और लिखा गया है कि, सेल्फ़ी का पहला दिन और हमें आप सभी के प्यार, आशीर्वाद और अच्छे वाइब्स की ज़रूरत है! इस बीच, हाशमी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, #सेल्फी टाइम”। जौहर ने अभिनेता की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, एक पैर तोड़ो इमरान।
पढ़ें- बहराइच और श्रावस्ती में पांच सीटों पर लगातार दूसरी बार विधायक बने प्रतिनिधि
