हल्द्वानी: स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुआ जु-जित्सू प्रशिक्षण कैंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। खेल विभाग एवं जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 दिवसीय जु जित्सू प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी एवं विशिष्ठ अतिथि बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव गोपाल खोलिया, जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विनय जोशी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। खेल विभाग एवं जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 दिवसीय जु जित्सू प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हो गया।

प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी एवं विशिष्ठ अतिथि बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव गोपाल खोलिया, जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विनय जोशी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।

इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी ने कहा कि जु–जित्सू मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। जु-जित्सू अब मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों के बीच अपनी मजबूत पहचान व लोकप्रियता बनाता जा रहा है। बॉक्सिंग प्रदेश सचिव गोपाल खोलिया ने कहा की जु–जित्सू मार्शल आर्ट के के खिलाड़ी भारत देश के साथ-साथ विश्व स्तर के मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान बना रहा है।

एसोसिएशन महासचिव विनय जोशी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में खेलो को बढ़ावा देने एवं प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है। इसमें 25 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्ल्ड जु–जित्सू मेडलिस्ट एशियन खिलाड़ी सेंसेई विनोद लखेरा एवं सेंसेई ऋषि पाल भारती खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान जिला जुजित्सू संघ नैनीताल अध्यक्ष सेंसेई देवेंद्र सिंह रावत, किशोर सिंह, हिमा भट्ट, नव्या पांडे, कमल सिंह, विक्रम खैनी, रोहित यादव सभी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार