बुलडोजर चला है और चलता ही रहेगा : बृजलाल
लखनऊ। बुलडोजर चला है और चलता ही रहेगा, मैंने करीब 37 साल पुलिस सेवा की, मैंने पहला ऐसा मुख्यमंत्री देखा, जिसने माफिया तंत्र को खत्म किया। यह कहना है राज्यसभा सांसद बृजलाल का। उन्होंने यह बातें शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। दरअसल चुनाव परिणाम आने के बाद शुक्रवार को …
लखनऊ। बुलडोजर चला है और चलता ही रहेगा, मैंने करीब 37 साल पुलिस सेवा की, मैंने पहला ऐसा मुख्यमंत्री देखा, जिसने माफिया तंत्र को खत्म किया। यह कहना है राज्यसभा सांसद बृजलाल का। उन्होंने यह बातें शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। दरअसल चुनाव परिणाम आने के बाद शुक्रवार को राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर नेताओं का आना जाना लगा था।
इस दौरान राज्यसभा सांसद बृजलाल भी पहुंचे थे, जब पत्रकारों ने उनसे बीजेपी के जीत का कारण जानना चाहा, इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ना सिर्फ माफियाओं को जेल के अंदर भेज कर उन पर लगाम लगाई,बल्कि उनके आर्थिक तंत्र को भी तोड़ा।उन्होंने कहा कि यह आर्थिक तंत्र माफियाओं को आर्थिक नुकसान पहुंचा कर तोड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि अपना माफिया तंत्र चलाने के लिए इन माफियाओं के साथ जो राइफल धारी चलते थे, जिनसे आतंक कायम होता था, उन राइफल धारियों को अपने साथ चलाने के लिए माफियाओं के पास अर्थ कमाने के जो भी रास्ते थे, उसको बंद करने का काम बीजेपी सरकार ने किया है। माफिया गुंडई तथा ठेकेदारी से जो पैसा कमाता था, उस माफिया तंत्र को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने खत्म किया। मुख्तार अंसारी के टावरों पर कब्जा इसका उदाहरण है। 9000 करोड़ से ज्यादा अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चल चुका है और आगे भी यह बुलडोजर चलता रहे।
दलितों का हित भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित
बृजलाल ने मायावती तथा समाजवादी पार्टी पर एक साथ निशाना साधते हुए कहा कि दोनों सरकारों में दलितों का हक मारा गया, जिसके चलते दलित समाज का हर व्यक्ति समझ गया था कि किसको वोट देना है और किसको नहीं। उन्होंने कहा कि दलित किसी को भी वोट दे देगा,लेकिन समाजवादी पार्टी को नहीं देगा,क्योंकि सबसे ज्यादा प्रताड़ित वह समाजवादी पार्टी द्वारा ही हुआ है, दलित समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देगा। दलितों का हित भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित है।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: पहाड़ की पीड़ा ही नहीं, लोक संस्कृति का सृजन भी कर रहा “कुमाऊं वाणी”
