दत्त साहब की दी हुई साड़ियों को चूमकर अलमारी में रख देती थीं नरगिस, जानें क्यों
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस खुद में एक जाना-माना नाम हैं। आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें कहानियों के किस्से में लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उन्होंने बॉलीवुड को बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। उनकी और सुनील दत्त की लव स्टोरी सभी को जहन में हैं। दोनों की …
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस खुद में एक जाना-माना नाम हैं। आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें कहानियों के किस्से में लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उन्होंने बॉलीवुड को बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। उनकी और सुनील दत्त की लव स्टोरी सभी को जहन में हैं।
दोनों की मुलाकात 1957 में मदर इंडिया के सेट पर हुई थी। एक साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 1958 में दोनों ने शादी कर ली। इनकी शादी के बहुत से किस्से मशहूर है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे सुन आपको हंसी आएगी। क्या आप जानते हैं कि नरगिस सुनील दत्त की लाई की लाई हुई साड़ी को पहनती नहीं थी, बल्कि उसे चूमकर अलमारी में रख दिया करती थीं। आज हम आपको बताते हैं कि वो ऐसा क्यों करती थी।
सुनील दत्त ने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा था कि- आप जो भी साड़ियां लाते हैं मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं आती। उन्हें में चूमकर इसलिए अलमारी में रखती हूं, क्योंकि वह आपने मुझे तोहफे में दी है। अपनी पत्नी नरगिस की यह बात सुन कर दत्त साहब की हंसी निकल जाती है।
दोनों अपने बच्चों के साथ अच्छी जिंदगी गुजार रहे थे , लेकिन एक समय उन्हें ये पता चला कि नरगिस को कैंसर हैं। जिस वजह से उनका साल 1981 में उनका निधन हो गया।
पढ़ें-उन्नाव: मशूहर शायर पर इंस्पेक्टर धर्मराज ने कसा तंज, बोले- कहूं न जाओ चच्चा, कोऊ कुछौ न बोली
