मिर्जापुर: करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत, शव रोड पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम
मिर्जापुर। जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र में विद्युत तार की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत से आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर के लोहिया तालाब स्थित एक कालीन व्यवसाई त्रिलोकी मौर्या के पुत्र द्वारा दीवाल तोड़ने के लिए अपनी कम्पनी में उमाशंकर …
मिर्जापुर। जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र में विद्युत तार की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत से आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर के लोहिया तालाब स्थित एक कालीन व्यवसाई त्रिलोकी मौर्या के पुत्र द्वारा दीवाल तोड़ने के लिए अपनी कम्पनी में उमाशंकर बिंद पुत्र स्वर्गीय लालजी बिंद निवासी छोटी बसहीं, पुतलीघर को बुलाया गया था।
कम्पनी में युवक द्वारा दीवाल ना तोड़वा कर विद्युत कार्य करवाने लगे लेकिन तभी युवक विद्युत की चपेट में आ गया। त्रिलोकी मौर्या व उनके पुत्र द्वारा बेहोशी की हालत में कम्पनी में रखकर होश में आने का इंतजार करते रहें लगभग दो घंटा बीत जाने के बाद घर वालों को सूचित किया की आपका लड़का कम्पनी में बेहोश हो गया है। आनन फानन में घर वाले पहुंचकर उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों द्वारा शिकयत लेकर नटवां चौकी गए तो नटवां चौकी से उन्हें कटरा कोतवाली जानें को कहा गया लेकिन परिजनों व गांव वालों द्वारा युवक की लाश को पुतलीघर के पास रोड पर रखकर जौनपुर मिर्जापुर मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजा एवं कालीन व्यवसाई पर कार्यवाही की मांग करने लगे। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंचकर मान मनौव्वल करने लगी, लेकिन जिलाधिकारी व पुलिस अधिक्षक को आने पर लोगों ने दबाव बनने लगें।
पुलिस द्वारा किसी तरह समझा बुझाकर मौके से लाश को उठवाकर पी एम के लिए भिजवाया गया एवं जाम को बहाल किया गया। जाम समाप्त करने में थाना कोतवाली कटरा प्रभारी राजेश कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली शहर अरविंद कुमार मिश्र, थाना प्रभारी विंध्याचल नीरज त्रिपाठी, थाना देहात कोटवाली प्रभारी विपिन सिंह एवं यातायात प्रभारी चौकी प्रभारी नीलम त्रिपाठी, चौकी प्रभारी शास्त्री ब्रिज कमल टावरे संग सैकड़ों की संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद रही।
यह भी पढ़ें:-रास में सदस्यों की मांग, यूक्रेन में पढ़ने वाले छात्रो के लिए सरकार उचित कदम उठाए
