नैनीताल: धानाचूली के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। धारी ब्लॉक के धानाचूली निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने उसकी हत्या होने की आशंका जताई है। तहसीलदार ने अब तक तहरीर नहीं मिलने की बात कही है। हालांकि प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। तहसीलदार तानिया रजवार ने बताया धानाचूली निवासी लक्ष्मण …

नैनीताल, अमृत विचार। धारी ब्लॉक के धानाचूली निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने उसकी हत्या होने की आशंका जताई है। तहसीलदार ने अब तक तहरीर नहीं मिलने की बात कही है। हालांकि प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

तहसीलदार तानिया रजवार ने बताया धानाचूली निवासी लक्ष्मण बिष्ट (36) पुत्र मोती बिष्ट की संदिग्ध परिस्थितियों मौत की सूचना पर नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया क्षेत्र के लोगों ने बताया शनिवार शाम लक्ष्मण को दो अन्य लोगों के साथ धारी में देखा गया और तीनों शराब के नशे में झगड़ रहे थे। इसकी सूचना एक व्यक्ति ने लक्ष्मण के भाई को दी। इसके बाद परिजन उसे लेने पहुंचे तो वह धारी व धानाचूली के बीच में अचेत अवस्था में मिला।

जिसे सीएचसी पदमपुरी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों ने धारी के दो लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है। तहसीलदार ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।युवक अपने पीछे पांच बच्चे व पत्नी समेत अन्य परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

संबंधित समाचार