बड़ी मासूमियत से झूठ बोलते हैं हरीश रावत – रणजीत रावत
अमृत विचार। कांग्रेस में हार के बाद एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह के बाद कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष हरीश रावत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत किसी भी नए राजनैतिक कार्यकर्ता को अफीम चटाते हैं, फिर सम्मोहन …
अमृत विचार। कांग्रेस में हार के बाद एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह के बाद कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष हरीश रावत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत किसी भी नए राजनैतिक कार्यकर्ता को अफीम चटाते हैं, फिर सम्मोहन में ले लेते हैं। मेरा नशा खुद पैंतीस साल बाद टूटा है। इसका वीडियो वायरल हो गया है।
कभी हरीश रावत के बेहद नजदीकी रहे रणजीत सिंह रावत ने उन पर बड़ा हमला बोला है। रणजीत रावत ने आरोप लगाया कि हरीश रावत बड़ी मासूमियत से झूठ बोलते है। हरीश रावत ने उन्हें कभी रामनगर तो कभी सल्ट से चुनाव लड़ने को कहा। आरोप यह भी है कि इस चुनाव में हरीश रावत ने टिकट के नाम पर नेताओं और प्रत्याशियों को ठगा है। इस ठगी से एक बड़ी धनराशि इकट्ठी की है, जिन्होंने रकम दी है वे लोग चक्कर काट रहे हैं, कुछ के रुपये तो उनके मैनेजर लौटा चुके हैं लेकिन कुछ अभी भी परेशान हैं। जल्द ही ये सारे सच सामने आ जाएंगे।
