अमरोहा : खेत पर सिंचाई करने पहुंचे किसान की करंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। खेत पर सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार एवं गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना ग्राम झुझैलाचक की है। यहां महेंद्र सिंह, पुत्र राम प्रसाद मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे अपने …

अमरोहा, अमृत विचार। खेत पर सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार एवं गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना ग्राम झुझैलाचक की है।

यहां महेंद्र सिंह, पुत्र राम प्रसाद मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे अपने खेत पर सिंचाई करने के लिए गए थे। उन्होंने जैसे ही ट्यूबवेल के स्टारटर का बटन दबाया करंट का झटका लगा। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के दौरान वह खेत पर अकेला थे। जब तक घर वाले मौके पर पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी। महेंद्र के तीन बच्चे हैं। वह पूर्व राशन डीलर थे। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार