बाराबंकी: गोमती नदी में पलटी नाव, दर्जनों लापता, एक का मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र के बिगनिहागांव के समीप गोमती नदी में यात्रियों से भरी एक नाव मंगलवार को अपराह्न फटकर पलट गई। जिससे नाव में बैठे सभी लोग डूब गए हैं। नाव में कितने लोग सवार थे यह पता नहीं चल सका है। अनुमान है कि नाव में 2 दर्जन से अधिक लोग सवार हो …

बाराबंकी। सुबेहा थाना क्षेत्र के बिगनिहागांव के समीप गोमती नदी में यात्रियों से भरी एक नाव मंगलवार को अपराह्न फटकर पलट गई। जिससे नाव में बैठे सभी लोग डूब गए हैं। नाव में कितने लोग सवार थे यह पता नहीं चल सका है। अनुमान है कि नाव में 2 दर्जन से अधिक लोग सवार हो सकते हैं।

नदी के तेज बहाव के चलते पलटी नाव,नाव पलटने से वाहन,सामान सहित नदी में डूबे लोग,दर्जनों लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने खोज कर एक व्यक्ति का शव निकाला है।

उप जिलाधिकारी हैदर गढ़ ने बताया कि घटना सही है नाव में दर्जनों लोग सवार थे। मौके पर जा रही हूं सही स्थिति वहां जाने के बाद ही पता चल सकेगी।

पढ़ें- अनिर्बान लाहिड़ी ने रचा इतिहास, महज एक स्ट्रोक से हारे खिताबी जंग

संबंधित समाचार