हरदोई: जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने वाले अधिकारियों को किया गया सम्मानित
हरदोई। जिले में विधानसभा चुनाव 2022 के शांतिपूर्ण तरीके से सफल कराने के दृष्टिगत आज हरदोई प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम वंदना त्रिवेदी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान व प्रशस्ति पत्र व देकर सम्मानित किया। प्रभारी अधिकारी कार्मिक/प्रशिक्षण सीडीओ आकांक्षा राणा को …
हरदोई। जिले में विधानसभा चुनाव 2022 के शांतिपूर्ण तरीके से सफल कराने के दृष्टिगत आज हरदोई प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम वंदना त्रिवेदी को उत्कृष्ट सेवा सम्मान व प्रशस्ति पत्र व देकर सम्मानित किया। प्रभारी अधिकारी कार्मिक/प्रशिक्षण सीडीओ आकांक्षा राणा को सम्मानित करना प्रस्तावित है।
इस मौके पर डीएम अविनाश कुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों व आम नागरिकों के विशेष सहयोग की सराहना की। एसपी राजेश द्विवेदी ने निर्वाचन में मीडियाकर्मियों के अभूतपूर्व सहयोग पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में शांति व्यवस्था बनाये रखना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है, जिसे हरदोई के लोगों ने बखूबी निभाया। एडीएम वंदना त्रिवेदी ने हरदोई प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष हरिश्याम बाजपेयी ने कहा कि मीडिया अच्छे को अच्छा और बुरे को बुरा बताने का काम करती है। पत्रकार प्रशासन की खामियां लिखते हैं तो उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना भी करते हैं। प्रेस क्लब ने इसी की मिसाल पेश की है, जिससे अच्छा कार्य करने के लिए अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी प्रेरित हों।
हरदोई प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल में हरिश्याम बाजपेयी, वरिष्ठ पत्रकार रामस्वरूप जी, विजय लक्ष्मी सिंह, ललित पांडेय, नईम अली मौजूद रहे।
यह भी पढ़े-हल्द्वानी: गेहूं खरीद के लिए बनाए गए 191 क्रय केंद्र
