हल्द्वानी: होली में चरस बेचने निकले दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। होली पर चरस की डिलीवरी करने निकले दो स्कूटी सवार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इनके पास से करीब 400 ग्राम चरस बरामद की है। मंडी चौकी प्रभारी विजय पाल सिंह, एसआई बालकृष्ण आर्य और कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह सैक्रियाल के साथ गश्त पर थे। गश्ती टीम अर्जुनपुर तिराहे से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। होली पर चरस की डिलीवरी करने निकले दो स्कूटी सवार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इनके पास से करीब 400 ग्राम चरस बरामद की है।

मंडी चौकी प्रभारी विजय पाल सिंह, एसआई बालकृष्ण आर्य और कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह सैक्रियाल के साथ गश्त पर थे। गश्ती टीम अर्जुनपुर तिराहे से आगे बनखण्डी मंदिर के पास पहुंची ही थी कि तभी सामने से स्कूटी सवार दो युवक आते दिखाई दिए। दोनों पुलिस को देखकर वापस भागने लगे, जिन्हें दबोच लिया गया।

तलाशी में स्कूटी की डिग्गी और स्कूटी में पीछे बैठे युवक के थैले से चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दिनेश चन्द्र निवासी ग्राम धरसो रीठासाहिब चंपावत हाल निवासी गोरापड़ाव अर्जुनपुर और महेश जोशी निवासी मधुवन बिहार बताया। चरस जब्त कर स्कूटी सीज करने के साथ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार