जाह्नवी कपूर की ‘गुड लक जेरी’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज, फिल्म को लेकर फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जैरी’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। जाह्नवी की फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जाह्नवी के कुछ लुक सामने आ चुके हैं, जिसे देखकर फिल्म देखने की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि जाह्नवी …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जैरी’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। जाह्नवी की फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जाह्नवी के कुछ लुक सामने आ चुके हैं, जिसे देखकर फिल्म देखने की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि जाह्नवी की फिल्म गुड लक जैरी सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म को सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने निर्देशित किया है, जबकि आनंद एल राय और सुभाषकरण अलीराजह फिल्म के प्रोड्यूसर्स हैं।

एक्ट्रेस के अलावा इस फिल्म में दीबक डोब्रियाल, मीता वशिष्ट, नीरज सूद और सुशांत सिंह अहम रोल में नजर आएंगे। यह गुड लक जैरी एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम फिल्म है। यह फिल्म 2018 में प्रदर्शित फिल्म तमिल कोलामावू कोकिला का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में नयनतारा ने लीड रोल निभाया था।

पढ़ें-25 मार्च शाम 4 बजे योगी का होगा शप थग्रहण, समारोह में PM Modi समेत शामिल होंगे यह दिग्गज

संबंधित समाचार