अलीगढ़ में दिख रहा गर्मी का प्रकोप, तेज धूप से लोग हुए बेहाल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। अलीगढ़ में होली के बाद गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। मार्च की शुरुआत में जो लोग कंपल में खुद को ढंके हुए थे वो अब कूलर एसी साफ कर रहे हैं। रात में यहां का मौसम कुछ ठीक रहता है लेकिन …

अलीगढ़। अलीगढ़ में होली के बाद गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। मार्च की शुरुआत में जो लोग कंपल में खुद को ढंके हुए थे वो अब कूलर एसी साफ कर रहे हैं। रात में यहां का मौसम कुछ ठीक रहता है लेकिन होते ही पारा चढ़ने लगता है।

अलीगढ़ में शनिवार को जहां तापमान 34 डिग्री था वो आज दो डिग्री बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अलीगढ़ में तेजी से गर्मी बढ़ेगी वहीं अगले चार दिनों में तापमान में निरंतर बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अलीगढ़ में फिलहाल अधिकतम तापमान जहां 34 डिग्री चल रहा है वहीं न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रेकॉर्ड किया गया है।

यह भी पढ़ें; शब-ए-बारात त्योहार के चलते SSP ने दिए निर्देश, रविवार को होली मनाएगी इटावा पुलिस

संबंधित समाचार