उत्तराखंड : 21 मार्च को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, नए मुख्‍यमंत्री पर फैसला होगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में भले ही 10 मार्च को विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के हक में आए हों लेकिन अभी तक भावी मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं हो पाया है। दरअसल यह सवाल भाजपा के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद खड़ा हुआ। ऐसे में अब कौन …

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में भले ही 10 मार्च को विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के हक में आए हों लेकिन अभी तक भावी मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं हो पाया है। दरअसल यह सवाल भाजपा के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद खड़ा हुआ। ऐसे में अब कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इसको लेकर कयासों का बाजार गरम है। इस बीच नए मुख्यमंत्री पर फैसला करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को देहरादून में हो सकती है।

बता दें कि भाजपा ने उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक बनाया है। यह सोमवार को विधायक दल की बैठक में उत्‍तराखंड का नया मुख्‍यमंत्री चुनेंगे। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पूरी उम्‍मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

इस बीच मुख्यमंत्री की रेस में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मंत्री सतपाल महाराज का नाम चर्चाओं में बना हुआ है।

संबंधित समाचार