उत्तराखंड: बिहार के रहने वाले युवक ने पहले खेली होली फिर फंदा लगाकर दे दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शनिवार को होली खेली और शराब पीने के बाद युवक ने घर पहुंचकर फांसी लगा दी। मूलरूप से मोतिहारी बिहार निवासी अमृत प्रकाश (27) पुत्र श्रीकांत भगत यहां ट्रांसपोर्ट नगर में रहता है और पेशे से मजदूर है। अमृत यहां अकेला ही रहता था। शनिवार को अमृत प्रकाश ने जमकर शराब पी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शनिवार को होली खेली और शराब पीने के बाद युवक ने घर पहुंचकर फांसी लगा दी। मूलरूप से मोतिहारी बिहार निवासी अमृत प्रकाश (27) पुत्र श्रीकांत भगत यहां ट्रांसपोर्ट नगर में रहता है और पेशे से मजदूर है। अमृत यहां अकेला ही रहता था।

शनिवार को अमृत प्रकाश ने जमकर शराब पी और होली खेलने के बाद घर आ गया। इसके बाद उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और फिर बाहर नहीं निकला। शाम ढल जाने के बाद भी जब अमृत बाहर नहीं आया तो पड़ोसी कमरे में पहुंचे। अंदर का नजारा देखते ही पड़ोसियों के होश फाख्ता हो गए। अमृत का शव कमरे के अंदर फंदे से लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पड़ोसियों का कहना है अमृत ने जमकर होली खेली और शराब भी पी थी लेकिन उसने आत्महत्या क्यों की, यह कहना मुश्किल है। बहरहाल, पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाश रही है।

संबंधित समाचार