रामनगर: नहर में उतराता मिला लापता संविदाकर्मी का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर,अमृत विचार। होली के दिन से लापता सिंचाई विभाग में कार्यरत संविदाकर्मी मनोज कश्यप का शव रविवार सुबह कोसी नदी की बड़ी नहर फीडर में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। नगर के वार्ड 18 के मोहल्ला मोतीमहल निवासी अशोक कश्यप का 36 वर्षीय बेटा मनोज कश्यप 18 मार्च से लापता था, परिजनों ने काफी …

रामनगर,अमृत विचार। होली के दिन से लापता सिंचाई विभाग में कार्यरत संविदाकर्मी मनोज कश्यप का शव रविवार सुबह कोसी नदी की बड़ी नहर फीडर में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया।
नगर के वार्ड 18 के मोहल्ला मोतीमहल निवासी अशोक कश्यप का 36 वर्षीय बेटा मनोज कश्यप 18 मार्च से लापता था, परिजनों ने काफी तलाश परन्तु वह नहीं मिला।

19 मार्च को परिजनों ने कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। रविवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने कोसी नदी की बड़ी नहर के फीडर में मनोज कश्यप के शव को उतराते हुये देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। नहर बंद कराकर शव को बाहर निकाला गयाश, लेकिन तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी। शरीर में चोट लगी हुई थी।

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, बाजार चौकी इंचार्ज प्रीति ने मुआयना किया। मनोज की पत्नी दो बेटों के साथ होली मनाने मायके बरेली गई हुई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का मानना है कि सम्भत अत्यधिक नशे की हालत में नहर में गिर जाने के कारण मनोज की मौत हुई होगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

संबंधित समाचार