हल्द्वानी: ट्यूशन पढ़ने जा रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला, बहन की मौत, भाई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम काररोड में पुरानाखत्ता क्षेत्र को जाने वाली सड़क में साइकिल से ट्यूशन जा रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में छह वर्षीय चाहत बिष्ट बुरी तरह लहूलुहान हो गई। आननफानन में आसपास के लोग और परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम काररोड में पुरानाखत्ता क्षेत्र को जाने वाली सड़क में साइकिल से ट्यूशन जा रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में छह वर्षीय चाहत बिष्ट बुरी तरह लहूलुहान हो गई। आननफानन में आसपास के लोग और परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि घायल 11 वर्षीय भाई दिव्यांशु का उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम निवासी आईटीबीपी के जवान देवेंद्र सिंह बिष्ट की बेटी चाहत अपने भाई दिव्यांशु के साथ रोजाना की तरह साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी काररोड क्षेत्र से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल को टक्कर मार दी। वर्तमान में देवेंद्र सिंह बिष्ट अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं। उनकी धर्मपत्नी अनीता बिष्ट लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता