हल्द्वानी: पेड़ से गिरकर महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जंगल में पत्तियां काटते समय महिला की पेड़ से गिर कर मौत हो गई। तीन साल पहले महिला के पति की भी मौत हो चुकी है। कुरकुनी कपकोट बागेश्वर निवासी सरस्वती (38) पत्नी स्व.प्रताप सिंह यहां अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। सरस्वती का बड़ा बेटा 15 साल का है। बताया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जंगल में पत्तियां काटते समय महिला की पेड़ से गिर कर मौत हो गई। तीन साल पहले महिला के पति की भी मौत हो चुकी है।

कुरकुनी कपकोट बागेश्वर निवासी सरस्वती (38) पत्नी स्व.प्रताप सिंह यहां अपने चार बच्चों के साथ रहती थी। सरस्वती का बड़ा बेटा 15 साल का है। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व सरस्वती पत्तियां काटने के लिए जंगल गई थी। पैर फिसलने की वजह से सरस्वती पेड़ से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां बीते रविवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब चारों बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

संबंधित समाचार