हल्द्वानी: मार्च भी खत्म होने को, नहीं मिली चौथी किस्त
हल्द्वानी, अमृत विचार। वर्ष 2021-22 वित्तीय वर्ष खत्म होने को है और प्रदेश के सवा सात लाख पेंशन धारकों का चौथी किस्त का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। मार्च भी खत्म होने के नजदीक है, जबकि शासन ने इस वित्तीय वर्ष की अब तक पेंशन की अंतिम किस्त जारी नहीं की है। केंद्र व राज्य …
हल्द्वानी, अमृत विचार। वर्ष 2021-22 वित्तीय वर्ष खत्म होने को है और प्रदेश के सवा सात लाख पेंशन धारकों का चौथी किस्त का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। मार्च भी खत्म होने के नजदीक है, जबकि शासन ने इस वित्तीय वर्ष की अब तक पेंशन की अंतिम किस्त जारी नहीं की है।
केंद्र व राज्य की ओर से नागरिकों को विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन की राशि दी जाती है। समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रमाणित लाभार्थियों को (वृद्धा, दिव्यांग और विधवा) यह पेंशन दी जाती है।
एक पेंशन धारक को साल में 14 हजार 400 रुपये चार किस्तों में दिए जाते हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार चौथी किस्त के लिए 464015 को वृद्धावस्था पेंशन के लिए 164 करोड़, 184347 विधवा पेंशन के लिए 72 करोड़ और 75388 को दिव्यांग पेंशन के लिए 32 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है।
समाज कल्याण निदेशक बीएस फिरमाल ने बताया कि लाभार्थियों को तीन किस्ते दी जा चुकी हैं। अंतिम जनवरी, फरवरी और मार्च की चौथी किस्त अभी उन्हें दी जानी है। फरवरी में चौथी किस्त के लिए डिमांड शासन को भेजा गया था। वहां से जारी होने के बाद ही यह किस्त लाभार्थियों खाते में पहुंचाई जा सकेगी।
