काशीपुर: साली को बहला फुसलाकर ले जाने वाला जीजा गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि 15 मार्च को हल्दुआ साहू थाना जसपुर निवासी उसका दामाद रवि उसकी बड़ी पुत्री …

काशीपुर, अमृत विचार। नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि 15 मार्च को हल्दुआ साहू थाना जसपुर निवासी उसका दामाद रवि उसकी बड़ी पुत्री को उसके घर छोड़ गया। इसके बाद वह उसकी नाबालिग पुत्री को पीको कराने के बहाने ले गया और वापस नहीं लौटा। उसने पुत्री को रिश्तेदारी व पास पड़ोस में तलाश किया।

लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसके दामाद रवि का मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 363 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी जीजा रवि को गिरफ्तार किशोरी को बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धारा बढ़ाई गई है।

संबंधित समाचार