उत्तराखंड: 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी, पीएम मोदी समेत ये VIP होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्य में बहुमत से जिताने वाले पुष्कर सिंह धामी के सिर 23 मार्च को मुख्यमंत्री का ताज सज जायेगा। धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। भव्य और दिव्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए देहरादून के परेड मैदान में मंगलवार दिन भर जोर-शोर से तैयारियां …

देहरादून,अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्य में बहुमत से जिताने वाले पुष्कर सिंह धामी के सिर 23 मार्च को मुख्यमंत्री का ताज सज जायेगा। धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। भव्य और दिव्य शपथ ग्रहण समारोह के लिए देहरादून के परेड मैदान में मंगलवार दिन भर जोर-शोर से तैयारियां चलती रहीं। संभावना है कि मुख्यमंत्री धामी के साथ 11 सदस्यीय कैबिनेट भी शपथ लेगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार बुधवार दोपहर 2.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित साह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित 10 प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम में आने की संभावना है। बुधवार दोपहर एक बजे से ही मेहमानों का आगमन शुरू हो जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह दो बजे प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने के उपरांत शुरू होगा। समारोह में भाजपा विधायक मंडल, विशेष अतिथियों के अलावा राज्य आंदोलनकारी, कई गणमान्यों सहित प्रदेश स्तर पर सम्मान पाने वाले व्यक्ति कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होंगे।

एसपीजी ने कब्जे में लिया मंच
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम स्थल परेड मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के शामिल होने के चलते विशेष मंच तैयार किया गया है, जिसकी पूरी सुरक्षा एसपीजी पहले ही अपने कब्जे में ले चुकी है। प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल के चारों ओर ट्रैफिक डायवर्ट कर पूरे इलाके को छावनी के रूप में तब्दील किया जा रहा है। मंगलवार रात से परेड ग्राउंड क्षेत्र पूरी तरह से जीरो जोन कर दिया गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता