बागेश्वर: डाकघर का सर्वर डाउन, हुई फजीहत, बैरंग लौटे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। जिला मुख्यालय स्थित डाकघर का सर्वर मंगलवार को डाउन होने से  कामकाज प्रभावित हो गया। वहीं, इससे उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कामकाज और लेनदेन के लिए शाखा पहुंचे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी बैरंग लौटना पड़ा। होली के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक व पोस्ट …

बागेश्वर, अमृत विचार। जिला मुख्यालय स्थित डाकघर का सर्वर मंगलवार को डाउन होने से  कामकाज प्रभावित हो गया। वहीं, इससे उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कामकाज और लेनदेन के लिए शाखा पहुंचे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी बैरंग लौटना पड़ा।

होली के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक व पोस्ट आफिस खुलने के बाद सोमवार को काफी भीड़ थी। ऐसे में मंगलवार सुबह भी कई उपभोक्ता पोस्ट आफिस पहुंच गए लेकिन सर्वर ने साथ नहीं दिया तथा कामकाज शुरू ही नहीं हो पाया। कई ग्राहक लंबे समय के इंतजार के बाद वापस लौट गए। जबकि कई ग्राहकों ने दिनभर कई चक्कर लगाए लेकिन सर्वर ठप रहा। इससे डाकघर में लाखों रूपये का कारोबार प्रभावित हुआ। साथ ही ग्राहकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पोस्टमास्टर केआर चुनेरा ने बताया कि मंगलवार को सर्वर डाउन होने से डाकघर का कार्य प्रभावित रहा। कर्मचारी भी सर्वर सही होने का इंतजार करते रहे लेकिन समाधान नहीं हो सका।

संबंधित समाचार