रुद्रपुर: यदि पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकाल पूरा किया तो बनेंगे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री
रुद्रपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड के 21 साल के सफर में राज्य को 12वां मुख्यमंत्री मिला हैं। भाजपा ने आठ मुख्यमंत्री दिए हैं, तो कांग्रेस ने राज्य को तीन मुख्यमंत्री दिये हैं। हालांकि, पिछले भाजपा शासन के पांच साल के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड में तीन-तीन मुख्यमंत्री मिले हैं। चौंकाने वाली बात है कि सभी …
रुद्रपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड के 21 साल के सफर में राज्य को 12वां मुख्यमंत्री मिला हैं। भाजपा ने आठ मुख्यमंत्री दिए हैं, तो कांग्रेस ने राज्य को तीन मुख्यमंत्री दिये हैं। हालांकि, पिछले भाजपा शासन के पांच साल के कार्यकाल में पहली बार उत्तराखंड में तीन-तीन मुख्यमंत्री मिले हैं। चौंकाने वाली बात है कि सभी मुख्यमंत्रियों में से सिर्फ कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ही अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर पाए थे।
पिछले साल दस मार्च 2021 को तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड सरकार की कमान संभाली थी। उत्तराखंड में सबसे कम दिन मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तीरथ सिंह रावत के नाम दर्ज हो गया। यही नहीं, वे ऐसे मुख्यमंत्री रहे जो एक भी दिन सदन का सामना नहीं कर पाये। तीरथ सिंह रावत महज 114 दिनों में ही रन आउट हो गये।
पहले अब तक सबसे कम 122 दिन सीएम रहने का रिकॉर्ड वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के नाम दर्ज था। कोश्यारी 30 अक्तूबर 2001 से एक मार्च 2002 तक मुख्यमंत्री रहे। अब पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ने सत्ता में लौटने का कीर्तिमान बनाया है तो निवर्तमान, कार्यवाहक व वर्तमान तीनों मुख्यमंत्री के तौर पर कोई नेता पहली बार सत्ता में आया है।
अगर, धामी पांचवीं विधानसभा में पूरे समय तक मुख्यमंत्री रहते हैं तो वह पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बाद पहले राजनेता होंगे जो पांच साल मुख्यमंत्री रहेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यकाल
नित्यानंद स्वामी – 09 नवंबर 2000 से 29 अक्तूबर 2001
भगत सिंह कोश्यारी 30 अक्तूबर 2001 से 01 मार्च 2002
नारायण दत्त तिवारी 02 मार्च 2002 से 07 मार्च 2007
भुवन चंद्र खूडूडी 07 मार्च 2007 से 26 जून 2009
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक 27 जून 2009 से 10 सितंबर 2011
भुवन चंद्र खंडूडी 11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012
विजय बहुगुणा 13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014
हरीश रावत 01 फरवरी 2014 से 27 मार्च 2016
हरीश रावत 21 अप्रैल 2016 से 22 अप्रैल 2016
हरीश रावत 11 मई 2016 से 18 मार्च 2017
त्रिवेंद्र सिंह रावत 18 मार्च 2017 से –09 मार्च 2021
तीरथ सिंह रावत 10 मार्च 2021 से 02 जुलाई 2021
पुष्कर सिंह धामी 03 जुलाई 2021 से 23 मार्च 2022
पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च 2022 से
