Emraan Hashmi Birthday Special: इन 4 फिल्मों में दिखेंगे एक्टर, अक्षय-सलमान संग आएंगे नजर
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। इमरान ने साल 2003 से अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। आज उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं, लेकिन अपनी सीरियल किसर वाली इमेज तोड़ने में उन्हें काफी साल लग गए। इस समय एक्टर अपने करियर के उस मोड़ पर …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। इमरान ने साल 2003 से अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। आज उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं, लेकिन अपनी सीरियल किसर वाली इमेज तोड़ने में उन्हें काफी साल लग गए। इस समय एक्टर अपने करियर के उस मोड़ पर हैं, जहां उनकी यह इमेज टूट चुकी हैं और फिल्म मेकर्स उन्हें चैलेंजिंग रोल देने से भी नहीं कतराते हैं। इमरान के पास इस वक्त बॉलीवुड फिल्मों की लाइन लगी हैं। आज हम आपको बतातें हैं एक्टर की अपकमिंग फिल्मों के बारे में…
टाइगर 3
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का टीजर रिलीज हुआ है और अब लोग इसके ट्रेलर को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। वहीं इमरान हाशमी भी फिल्म में खास रोल अदा करने वाले हैं।
सब फर्स्ट क्लास है
यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म की कहानी एक आम आदमी और उसके सपनों के इर्द गिर्द घूमने वाली है। मूवी इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
सेल्फी
इस फिल्म में इमरान हाशमी और अक्षय कुमार को पहली बार साथ दिखने वाले हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी लीड रोल में दिखेंगी। सेल्फी साल 2019 में आई मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।
फादर्स डे
इमरान हाशमी की इस अपकमिंग फिल्म को शांतनु बागची निर्देशित करने वाले हैं। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में इमरान हाशमी डिटेक्टिव सूर्यकांत भांडे का किरदार अदा करेंगे, जिसने मुफ्त में ही 120 बच्चों के किडनैपिंग केस को सुलझाया था।
