ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोशल मीडिया से हटाया एक्स हस्बैंड का नाम, पैचअप की खत्म हुई उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत एक बार फिर चर्चा में नजर आ रही हैं। धनुष संग अपनी राहें अलग करने के बाद ऐश्वर्या ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक्टर का नाम हटा दिया है धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी के 18 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का ऐलान करके …

मुबंई। रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत एक बार फिर चर्चा में नजर आ रही हैं। धनुष संग अपनी राहें अलग करने के बाद ऐश्वर्या ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक्टर का नाम हटा दिया है

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी के 18 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का ऐलान करके हर किसी को हैरान कर दिया। अब ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से धनुष का नाम हटाकर पैचअप की उम्मीदों को भी खत्म कर दिया है।

सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम

ऐश्वर्या अब किसी भी तरह से धनुष के नाम को अपने नाम के साथ जोड़कर नहीं रखना चाहती हैं। उन्होंने धनुष के साथ उनके नाम को भी अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल से बाहर कर दिया है। ऐश्वर्या का ट्विटर हैंडल पहले @ash_r_dhanush हुआ करता था, लेकिन अब उन्होंने इसे बदलकर @ash_rajinikanth  कर लिया है।  इसके साथ साथ इंस्टाग्राम पर नाम को बदल लिया है, उनका इंस्टाग्राम हैंडल @aishwaryaa_r_dhanush हुआ करता था, वहीं अब उन्होंने इसे भी बदलकर @aishwaryarajini  कर दिया है। ऐश्वर्या का यूजरनेम अब Aishwaryaa Rajinikanth है। अपने सोशल मीडिया हैंडल के बायो से फैंस को स्टॉन्ग मैसेज दे रही हैं। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उनका बायो है- I am what I am.

ऐश्वर्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अब अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। साउथ इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर और सिंगर अपनी गहरी छाप छोड़ने के बाद अब ऐश्वर्या बॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरती हुई दिखेंगी। ऐश्वर्या रजनीकांत ‘ओ साथी चल’ नाम की हिंदी फिल्म को डायरेक्ट करेंगी।

यह भी पढ़ें-लखनऊ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, शुरू हुई विधायक दल की बैठक

संबंधित समाचार