हल्द्वानी: बेटी पर जानलेवा हमला कर पिता फरार
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक पिता ने बेटी पर जानलेवा कर हमला कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, जबकि एसटीएच में इलाज के बाद अब घायल बेटी को भी छुट्टी दे दी गई है। देवलचौड़ बंदोबस्ती निवासी मंजू देवी ने पुलिस को बताया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एक पिता ने बेटी पर जानलेवा कर हमला कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, जबकि एसटीएच में इलाज के बाद अब घायल बेटी को भी छुट्टी दे दी गई है।
देवलचौड़ बंदोबस्ती निवासी मंजू देवी ने पुलिस को बताया कि 23 मार्च की रात को उसके पति कमल राम ने उसकी बच्ची को जान से मारने का प्रयास किया और उसे बुरी तरह पीटा।
शोर मचाने पर वह बच्ची को छोड़ कर मौके से भाग गया। महिला का कहना है कि वह बच्ची को पहले भी जान से मारने की कोशिश कर चुका है। अस्पताल से छुट्टी पाई बच्ची की हालत अब ठीक है। इधर, पुलिस ने जान से मारने की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
