काशीपुर: एचटी लाइन की चपेट में आने से उप प्रधान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उप प्रधान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ग्राम किलावली कुंडा के उप प्रधान सपिंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह खेत में गये थे। जहां वह अचानक हाईटेंशन लाइन की …

काशीपुर, अमृत विचार। खेत में टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उप प्रधान की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। ग्राम किलावली कुंडा के उप प्रधान सपिंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह खेत में गये थे। जहां वह अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कई घंटे बाद परिजनों को इसकी सूचना मिली।

परिजनों ने बताया कि घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गेहूं के खेत में एचटी लाइन के तार टूटकर खेत में गिरे हुए थे। जिसके चलते घटना हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के अनुसार मृतक के दाएं हाथ की कोहनी और दाएं पैर में करंट लगने के निशान मिले हैं। करंट लगने से उसकी मौत हुई। मृतक के 2 पुत्र है।

संबंधित समाचार