नैनीताल: झील में गिरने से पालिका कर्मी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल क्षेत्र में सुबह एक पालिका कर्मी झील में गिर गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तड़के सवेरे मल्लीताल बैंड स्टैंड के समीप पालिका कर्मी सूखाताल निवासी राजेश ( 54) शराब पीकर बैठा था। …

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल क्षेत्र में सुबह एक पालिका कर्मी झील में गिर गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को तड़के सवेरे मल्लीताल बैंड स्टैंड के समीप पालिका कर्मी सूखाताल निवासी राजेश ( 54) शराब पीकर बैठा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर झील में गिर गया। झील में गिरता देख आस पास मौजूद लोगों ने हल्ला किया तो नाव चालक व कुछ स्थानीय युवकों ने उसको झील से निकाल लिया था। इस दौरान वह बेहोश हो गया था। जहाँ लोगों ने उसके पेट से पानी निकाला।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस व स्थानीय लोग आनन फानन में उसको बीडी पांडे अस्पताल ले आए। अस्पताल में डॉ. एस धूलिया ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

संबंधित समाचार