लखनऊ : CM योगी के शपथ ग्रहण से पहले एक लाख के इनामी राहुल सिंह का हुआ एनकाउंटर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले ही लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश राहुल सिंह को ढेर कर दिया है। राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूटकांड में वांछित चल रहा था। राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड में भी वांटेड था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हसनगंज …

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले ही लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश राहुल सिंह को ढेर कर दिया है। राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूटकांड में वांछित चल रहा था। राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड में भी वांटेड था।

शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हसनगंज इलाके में मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर जब लखनऊ पुलिस ने इनामी बदमाश राहुल सिंह को घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राहुल सिंह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए राहुल सिंह को अस्पताल में एडमिट कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हसनगंज इंस्पेक्टर अशोक सोनकर ने बताया कि लूट के दौरान उसने अलीगंज ज्वैलर्स के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज सुबह पुलिस ने जब उसे घेरा तो वह गोलीबारी करने लगा। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें राहुल सिंह घायल हो गया। बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पढ़ें- हरदोई: शुचिता पूर्ण परीक्षा कराने की ली परीक्षा, बीईओ बावन ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

संबंधित समाचार