अमरोहा : पंचायत में चीनी मिल जीएम के न पहुंचने पर भाकियू ने लगाया जाम
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। किसानों ने गन्ना भुगतान न किए जाने व गन्ना गलत बताकर तोलने से इंकार करने के विरोध में चीनी मिल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटों तक जाम लगा दिया। एसडीएम के आश्वासन पर किसान मान गए और जाम को खोल दिया। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। किसानों ने गन्ना भुगतान न किए जाने व गन्ना गलत बताकर तोलने से इंकार करने के विरोध में चीनी मिल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटों तक जाम लगा दिया। एसडीएम के आश्वासन पर किसान मान गए और जाम को खोल दिया।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों की समस्याओं के मद्देनजर जीएम चीनी मिल को बुलाया गया था, लेकिन जीएम के पंचायत में न आने पर दोपहर को भारतीय किसान यूनियन ने चीनी मिल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंडी समिति के गेट पर जाम लगा दिया। किसानों की मांग थी कि दि किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम जाम स्थल पर आकर किसानों की समस्याओं को सुने, लेकिन घंटों तक जब जीएम नहीं आये तो एसडीएम अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए।
किसानों ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार चीनी मिल किसानों को गन्ना भुगतान नहीं कर रही है। किसानों का गन्ना काला व सूखा बताकर तोला नहीं जा रहा है। जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसान को चीनी मिल के कर्मचारी जानबूझकर परेशान कर रहे हैं। चीनी मिल कोर्ट का आदेश को मानने के लिए तैयार नहीं है। उल्टे किसानों को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है।
जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीएम अनिल कुमार मौके पर पहुंच गये तथा किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी जो समस्याएं है उनका जल्द समाधान किया जायेगा। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर काले सिंह, ठाकुर महेश सिंह, महावीर सिंह, सीता आर्य, ओमकार प्रधान, डालचंद, चेतराम, महेंद्र, नरेश, बाबू अली, गंगाराम आर्य, कृपाल सिंह, आशा देवी, दीपक ठाकुर, अवधेश शर्मा, बृजपाल चौधरी आदि किसान मौजूद थे।
