बाराबंकी: तीन महीने और मिलेगा मुफ्त राशन, अगर नहीं है कार्ड तो ऑनलाइन व ऑफलाइन करें रजिस्ट्रेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। अब बाराबंकी समेत आगरा देवरिया और बागपत के निवासी ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपना राशन कार्ड बनाकर देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी फ्री राशन योजना का लाभ पाएंगे। योगी सरकार 2 की पहली कैबिनेट बैठक में फ्री राशन योजना कों आगे के तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है। …

बाराबंकी। अब बाराबंकी समेत आगरा देवरिया और बागपत के निवासी ऑनलाइन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर अपना राशन कार्ड बनाकर देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी फ्री राशन योजना का लाभ पाएंगे। योगी सरकार 2 की पहली कैबिनेट बैठक में फ्री राशन योजना कों आगे के तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है।

इसलिए जिन लोगों ने अभी तक अपना राशन कार्ड नहीं बनाया है। वह अपना आनालाइन रजिस्ट्रेशन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए आपको सरकार की अधिकारिक वेबसाइट https:fcs.up.gov. in पर जाकर अपना आवेदन करना होगा। आपका राशन कार्ड आवेदन करने के 30 दिनों के बाद आप द्वारा दिए गए पते पर भेज दिया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको मोबाइल नंबर,आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आय प्रमाण पत्र,निवास प्रमाणपत्र सहित एक फोटो की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़ें:-अलीगढ़: मासूम बच्ची के साथ गांव के किशोर ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार