योगी सरकार ने जनता को दिया बड़ा तोहफा, तीन महीने के लिए बढ़ाई फ्री राशन योजना
लखनऊ। यूपी में सत्ता में वापस आने के बाद योगी सरकार ने जनता को एक बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने राज्य में फ्री राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुद इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल से …
लखनऊ। यूपी में सत्ता में वापस आने के बाद योगी सरकार ने जनता को एक बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने राज्य में फ्री राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खुद इस बात की जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल से शुरू की गई फ्री राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। शपथ ग्रहण के अगले दिन उन्होंने अपनी नई कैबिनेट के साथ बैठक की जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। इसका योजना का उद्देश्य गरीबों की मदद करना है।
आपको बता दें कि यूपी सरकार की मुफ्त राशन योजना के लिए खाद्य और रसद विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। हालांकि भेजे गए प्रस्ताव में अवधि का कोई जिक्र नहीं था, इसे सरकार की मंशा पर छोड़ दिया गया था। प्रस्ताव में महंगाई के बढ़ने के कारण निशुल्क राशन देने का जिक्र किया गया है।
