वाराणसी: अवैध तरीके से बाउंड्री तोड़ने पर VDA के सचिव सहित 11 पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के सचिव के साथ 11 अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एडवोकेट अजय प्रताप सिंह के अनुसार तरना में उनकी पत्नी संगीता सिंह के नाम से 3150 वर्गफीट का प्लॉट है। उन्होंने अपने प्लॉट पर साल 2012 से बाउंड्री वॉल बनवा रखी है। अजय …

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के सचिव के साथ 11 अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एडवोकेट अजय प्रताप सिंह के अनुसार तरना में उनकी पत्नी संगीता सिंह के नाम से 3150 वर्गफीट का प्लॉट है। उन्होंने अपने प्लॉट पर साल 2012 से बाउंड्री वॉल बनवा रखी है।

अजय ने बताया कि उनके दोस्त सुनील कुमार पांडेय ने हाल ही में उन्हें फोन कर बताया कि उनके प्लॉट की बाउंड्री वॉल को VDA के अधिकारी और कर्मचारी जेसीबी से ढहा रहे हैं। इस सूचना पर वह जब अपने प्लॉट पर पहुंचे तो जोनल अधिकारी परमानंद यादव, जेई रामचंद्र, पीएन दुबे और प्रमोद तिवारी के साथ ही VDA के अन्य अधिकारी व कर्मचारी सहित 10-11 लोग मिले।

इसके साथ ही कहा गया कि VDA के सचिव सुनील कुमार वर्मा का आदेश है कि 15 हजार रुपए दोगे तो बाउंड्री वॉल नहीं गिराई जाएगी। उन्होंने पैसा नहीं दिया तो VDA के अधिकारी और कर्मचारी उनको धमकाते हुए और उनके पेशे के बारे में उल्टा-सीधा बोलते हुए उनकी बाउंड्री वॉल को ढहा कर उनका गेट उठा ले गए।

एडवोकेट अजय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने VDA के अधिकारियों और कर्मचारियों के गलत आचरण और कृत्य की शिकायत शिवपुर थाने से लगायत पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों तक से की। लेकिन, उनकी एक नहीं सुनी गई।

पढ़ें- आगरा: रेलवे ने शुरू की स्वदेश दर्शन तीर्थयात्रा विशेष ट्रेन के संचालन की तैयारी, नौ दिन की होगी यात्रा

संबंधित समाचार