बाराबंकी से अयोध्या तक इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन संचालित कराने के लिये ट्रायल हुआ शुरू
बाराबंकी। बाराबंकी से अयोध्या तक इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन संचालित कराने के लिए बुधवार को इसका ट्रायल हुआ। चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी शैलेश कुमार पाठक की टीम ने बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचकर इलेक्ट्रानिक ट्रेन के साथ अयोध्या रवाना हुए। अब इस पूरे मामले की रिपोर्ट रेलवे को सौंपी जाएगी और सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अयोध्या …
बाराबंकी। बाराबंकी से अयोध्या तक इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन संचालित कराने के लिए बुधवार को इसका ट्रायल हुआ। चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी शैलेश कुमार पाठक की टीम ने बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचकर इलेक्ट्रानिक ट्रेन के साथ अयोध्या रवाना हुए। अब इस पूरे मामले की रिपोर्ट रेलवे को सौंपी जाएगी और सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अयोध्या तक इलेक्ट्रॉनिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
बाराबंकी रेलवे स्टेशन से अयोध्या कैंट तक की दूरी करीब 100 किमी है। पिछले साल ही इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन के लिए ट्रैक पर काम शुरू हो गया था। अधिकारियों के अनुसार, राजधानी लखनऊ से रामनगरी अयोध्या तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन को लेकर केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय भी गंभीर था।
ट्रैक पर काम पूरा होने की समय सीमा मार्च 2022 पिछले साल ही निर्धारित कर दी गई थी। मार्च के अंतिम सप्ताह में विद्युतीकरण से लेकर पटरियों को मजबूत करने का काम पूरा भी हो गया था। इसे लेकर रेलवे ने बुधवार को ट्रायल का दिन निर्धारित किया था।
इसे लेकर सुबह 5:00 बजे से ही रेलवे के विभिन्न स्टेशनों के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर डेरा डाल दिया था। सुबह करीब 10 बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचे चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी शैलेश कुमार पाठक ने एक इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन को अयोध्या के लिए तैयार किया और उसी पर सवार होकर अयोध्या के लिए निकल गए।
इस संबंध मे बाराबंकी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पीयूष वर्मा ने बताया कि ट्रायल की पूरी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपी जाएगी। ट्रायल में कोई कमी नहीं पाई गई तो बाराबंकी से अयोध्या तक इलेक्ट्रानिक ट्रेनें संचालित कर दी जाएंगी।
पढ़ें- अयोध्या: कृषि विवि में अब ड्रोन के इस्तेमाल से होगी हाईटेक खेती, निगरानी और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
