पुनर्वास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति निशीथ राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें मामला
लखनऊ। गलत जन्मतिथि बताने के मामले में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. निशीथ राय के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए मंगलवार को थाने में रजिस्ट्रार की तरफ से तहरीर दी …
लखनऊ। गलत जन्मतिथि बताने के मामले में डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. निशीथ राय के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए मंगलवार को थाने में रजिस्ट्रार की तरफ से तहरीर दी गई थी।
ज्ञात हो कि प्रो. राय के जन्म तिथि को लेकर काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद जस्टिस सुधीर सक्सेना की अध्यक्षता वाली समिति ने प्रो. राय के खिलाफ केस दर्ज कराने की सिफारिश की थी। पुनर्वास विश्वविद्यालय के मौजूदा वीसी प्रो. राणा कृष्णपाल सिंह ने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली सामान्य परिषद में पास हुए प्रस्ताव का हवाला देते हुए प्रो. राय पर कार्रवाई के लिए लविवि को पत्र लिखा था।
हाईस्कूल में दर्ज जन्म तिथि को लेकर विवाद
प्रो. राय पुनर्वास यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति होने के साथ ही क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र के निदेशक पद पर भी हैं। आरोप है कि प्रो. राय ने लविवि में नियुक्ति के लिए हाईस्कूल की माक्र्सशीट लगाई है उसमें उनकी जन्मतिथि 1 अक्तूबर 1963 दर्ज है। जबकि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद से मिले सत्यापन के अनुसार उन्होंने वर्ष 1977 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और इसमें उनकी जन्मतिथि एक अक्तूबर 1960 दर्ज है।
इस मामले में राजभवन की ओर से प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर आगे कार्रवाई किया गया हैं। मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से हसनगंज थाने में तहरीर दिया गया है…डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्त्ता लविवि।
