IPL 2022 : RCB के खिलाफ हार के बाद श्रेयस अय्यर बोले- हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा खेला, मुझे उनपर गर्व है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ बुधवार को यहां रोमांचक आईपीएल मैच में हार के बाद उन्हें सच में यह मैच रोमांचक लगा। श्रेयस ने कहा, “ मैदान पर जाने से पहले मैंने अपने खिलाड़ियों से बात की थी और उन्हें बताया था कि यह …

मुंबई। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ बुधवार को यहां रोमांचक आईपीएल मैच में हार के बाद उन्हें सच में यह मैच रोमांचक लगा। श्रेयस ने कहा, “ मैदान पर जाने से पहले मैंने अपने खिलाड़ियों से बात की थी और उन्हें बताया था कि यह मैच मैदान पर हमारे चरित्र और रवैये को परिभाषित करने वाला है, चाहे हम स्कोर डिफेंड कर पाएं या नहीं। हम जिस तरह से मैदान पर लड़ाई लड़ेंगे, वह अगले कुछ मैचों में हमारी मानसिकता को दर्शाएगा। जिस तरह से हमने इस मैच को खेला और उसे आखिरी ओवर तक ले गए, उस पर मुझे सच में गर्व है। ”

केकेआर के कप्तान ने कहा, “ उस समय यह सच में मुश्किल था, क्योंकि मैं अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को उपलब्ध रखना चाहता था और कुछ विकेट जल्दी हासिल करना चाहता था, लेकिन यह काम नहीं किया। बेंगलुरु के बल्लेबाजों की सराहना करता हूं। वे बीच के ओवरों में अच्छा खेले।

उन्होंने सबसे मुश्किल दौर को जल्द से जल्द निकाल लिया। अंत में मैंने वेंकटेश अय्यर के साथ जाने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेंदबाजी करने का अच्छा अनुभव है और हमें टूर्नामेंट की शुरुआत में उनका समर्थन करने की जरूरत है। यह सच में महत्वपूर्ण है कि वे जल्द से जल्द आत्मविश्वास हासिल करें और इसे पाने के लिए यह सबसे अच्छे मैचों में से एक था। ”

ये भी पढ़ें : ICC Women’s WC 2022 : इंग्लैंड की जीत में चमकी डेनिएल व्याट और सोफी एक्लेस्टोन, साउथ अफ्रीका को 137 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह

संबंधित समाचार