नैनीताल में घूम रहे फर्जी गाइड गिरफ्तार
नैनीताल, अमृत विचार। नगर में बढ़ते पर्यटन सीजन को देखते हुए अब फर्जी तरीके से गाइडों का काम करने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। गुरुवार को पुलिस ने फर्जी गाइड का काम कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, इन दिनों फर्जी गाइडों द्वारा पर्यटक के साथ अभद्रता, मारपीट …
नैनीताल, अमृत विचार। नगर में बढ़ते पर्यटन सीजन को देखते हुए अब फर्जी तरीके से गाइडों का काम करने वालों की संख्या भी बढ़ने लगी है। गुरुवार को पुलिस ने फर्जी गाइड का काम कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, इन दिनों फर्जी गाइडों द्वारा पर्यटक के साथ अभद्रता, मारपीट जैसे मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि दो गाइड तल्लीताल बोट स्टैंड के पास आपस में पर्यटको को घुमाने को लेकर झगड़ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाइडों आली गांव महादेव होटल सेक्टर 04 लखनऊ निवासी सोनू सिंह और जू रोड निवासी अनस खान को अपने-अपने लाइसेंस दिखाने के लिए कहा।
लेकिन दोनों में से किसी के पास भी गाइड से संबंधित कोई भी प्रमाणपत्र नहीं मिला। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि दोनों फर्जी तरीके से गाइड का काम कर रहे थे। दोनों को शांति भंग करने पर 151, 107, 116 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस दौरान उप निरीक्षक बबीता, कांस्टेबल चनीराम कांस्टेबल अमित कुमार,चीता मोबाइल के हेड कांस्टेबल शिवराज राणा मौजूद रहे।
