April Fool Day 2022 : एक अप्रैल को आखिर क्यों मनाते हैं ‘अप्रैल फूल डे’? जानें इससे जुड़ी कहानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हर साल एक अप्रैल को पूरी दुनिया में अप्रैल फूल डे यानी मूर्ख दिवस मनाया जाता है। इस दिन दोस्तों और परिवार के सदस्य एक-दूसरे से जोक्स करते हैं और उन्हें मूर्ख बनाते हैं। यह दिन सदियों से मनाया जाता रहा है। माना जाता है कि साल 1381 में पहली बार एक अप्रैल …

नई दिल्ली। हर साल एक अप्रैल को पूरी दुनिया में अप्रैल फूल डे यानी मूर्ख दिवस मनाया जाता है। इस दिन दोस्तों और परिवार के सदस्य एक-दूसरे से जोक्स करते हैं और उन्हें मूर्ख बनाते हैं। यह दिन सदियों से मनाया जाता रहा है। माना जाता है कि साल 1381 में पहली बार एक अप्रैल को इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी।

ऐसे हुई शुरुआत

बताया जाता है कि इंग्लैंड के राजा रिचर्ड सेकेंड और बोहेमिया की रानी एनी ने सगाई का ऐलान किया और उन्होंने प्रजा से कहा कि 32 मार्च 1381 को दोनों सगाई करेंगे। इस ऐलान के बाद जनता खुशी से झूम उठी और इसका जश्न मनाने लगी। हालांकि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वो बेवकूफ बन गए हैं, क्योंकि कैलेंडर में 32 मार्च की तारीख तो आती ही नहीं है। इसलिए एक अप्रैल को अप्रैल फूल डे के तौर पर मनाया जाने लगा।

अप्रैल फूल से जुड़ी एक और कहानी
अप्रैल फूल से जुड़ी एक और कहानी ये भी है कि फ्रांस में 1582 में पोप चार्ल्स ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया था, इसके बाद भी कुछ लोग पुरानी तारीख पर ही नया साल मनाते जा रहे थे, उन्हें अप्रैल फूल्स कहा गया।

दुनिया में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है अप्रैल फूल दिवस
दुनिया के कई देशों में अप्रैल फूल दिवस अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। इटली, बेल्जियम और फ्रांस में इस दिन लोग एक-दूसरे की पीठ पर कागज की बनी हुई मछली चिपका देते हैं, जिसकी वजह से इसे ये लोग अप्रैल फिश भी कहते हैं। लोग इस तरीके को किसी को बेवकूफ बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

भारत में कब से हुई इसे मनाने की शुरुआत?
रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में 19वीं सदी में अंग्रेजों ने इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। पिछले कुछ सालों से इसे मनाने का क्रेज बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़े मीम्स और जोक्स हर साल वायरल होते हैं।

ऐसे करें विश

  • किसी को प्रपोज करना हो तो एक अप्रैल को करो, अगर हां बोल दे तो आपकी किस्‍मत अच्छी है और रिजेक्ट करे तो अप्रैल फूल कहकर इज्जत बचा लो।
  • मेरे प्यारे दोस्त तुम जैसे लोग मुझे एहसास कराते हैं कि मैं बहुत बुद्धिमान हूं। धन्यवाद।

ये भी पढ़ें : दुनिया भर में लगभग हर साल 12.1 करोड़ गर्भधारण अनचाहे होते हैं- संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

संबंधित समाचार