लखनऊ: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सिविल हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण, अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को देखकर भड़के

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को राजधानी के हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में फैली अव्यवस्था देखकर उपमुख्यमंत्री भड़क गये और नाराजगी जाहिर करते हुये अस्पताल के आला अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को राजधानी के हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में फैली अव्यवस्था देखकर उपमुख्यमंत्री भड़क गये और नाराजगी जाहिर करते हुये अस्पताल के आला अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इमरजेंसी का निरीक्षण भी किया। दरअसल,गुरूवार को अचानक उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के अस्पताल पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया।

उपमुख्यमंत्री ने व्हीलचेयर को अपने हाथों से चेक किया और जमकर अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को फटकार लगायी। गौरतलब है कि मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के एक दिन बाद ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपना पदभार संभाल लिया था। योगी आदित्यनाथ सरकार में उप मुख्यमंत्री बने ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। उपमुख्यमंत्री के दौरे के बाद सिविल अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और व्हीलचेयर तथा स्ट्रेचर की संख्या बढ़ा दी गयी है।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के दौरे के बाद अस्पताल के निदेशक डॉ. आनन्द ओझा ने बताया कि अस्पताल की इमरजेंसी गेट पर व्हीलचेयर व स्ट्रेचर की संख्या बढ़ा कर 15 कर दी गई है । साथ ही पोर्टिको की हेल्पडेस्क और 10 व्हीलचेयर की सुविधा पार्क रोड स्थित गेट पर स्थापित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में पार्किंग समस्या को खत्म करने के लिए सूचना विभाग परिसर को शीघ्र ही उपयोगी बनवाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : प्रॉपर्टी डीलर ने छड़ियों के मेले की जमीन पर किया कब्जा

संबंधित समाचार