गरमपानी: गड्ढे पाटने को आपदा का मलबा हाईवे पर बिछाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर एनएच प्रशासन के हाल भी अजब-गजब है। पहले ही अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे बदहाली से जूझ रहा है अब हाईवे पर आपदा का मलबा बिछाकर खतरे को और बढ़ाया जा रहा है। एनएच प्रशासन की कार्यशैली से लोगों में रोष व्याप्त है। भवाली से क्वारब तक एनएच जगह-जगह खस्ताहाल हो चुका …

गरमपानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर एनएच प्रशासन के हाल भी अजब-गजब है। पहले ही अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे बदहाली से जूझ रहा है अब हाईवे पर आपदा का मलबा बिछाकर खतरे को और बढ़ाया जा रहा है। एनएच प्रशासन की कार्यशैली से लोगों में रोष व्याप्त है।

भवाली से क्वारब तक एनएच जगह-जगह खस्ताहाल हो चुका है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं। गड्ढों को पाटने के लिए एनएच प्रशासन अब आपदा में पहाड़ी से गिरे मलबे को लोडर मशीन की मदद से उठाकर हाईवे पर गड्डे पाटने का कार्य कर रहा है।

बड़े-बड़े पत्थर बिछाए जाने से दुर्घटना का खतरा खतरा बढ़ गया है। लोहाली के समीप हाईवे पर डाले गए मलबे व पत्थर वाहन में टकरा रहे हैं। स्थानीय निवासी गजेंद्र नेगी, मदन मोहन सुयाल, भैरव नैनवाल, गोधन सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह आदि लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर डामरीकरण कराये जाने की मांग दोहराई है।

संबंधित समाचार