काशीपुर: अधेड़ तांत्रिक ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार। एक अधेड़ राह चलती किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा 6 की छात्रा है, गुरुवार …
काशीपुर, अमृत विचार। एक अधेड़ राह चलती किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा 6 की छात्रा है, गुरुवार की शाम अपनी बुआ के घर जा रही थी। इस बीच रास्ते में एक अधेड़ ने अकेला देख उसे अपने घर में खींच लिया। आरोप है कि उसने किशोरी के साथ दरिंदगी करते हुए दुष्कर्म किया।
किशोरी की चीख पुकार सुनकर राहगीर व मोहल्ले के लोग जमा हो गए। जिन्होंने किशोरी को आरोपी के चुंगुल से छुड़ाया। इस बीच आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। इस दौरान हैवानियत की शिकार हुई किशोरी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बांसफोड़ान पुलिस चौकी प्रभारी एसआई गणेश भट्ट, महिला दरोगा वीना पपोला व कांस्टेबल कुशल सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में भेजी गई।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी नजाकत हाफिज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसका चालान कर दिया है। आरोपी तांत्रिक है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है।
