अल्मोड़ा: ग्लेशियर काट कर लिपुलेख में सुचारू हुई सड़क
अल्मोड़ा, अमृत विचार। चीन सीमा तक सामरिक महत्व के तवाघाट-गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग में बूंदी से गुंजी के बीच मार्ग में आए ग्लेशियर काट कर वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है। ग्लेशियर काटने से एक तरफ बर्फ की दीवार बनी है। वहीं, बूंदी से छियालेख के बीच सिंगल मार्ग होने से बार-बार जाम लग रहा …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। चीन सीमा तक सामरिक महत्व के तवाघाट-गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग में बूंदी से गुंजी के बीच मार्ग में आए ग्लेशियर काट कर वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है। ग्लेशियर काटने से एक तरफ बर्फ की दीवार बनी है।
वहीं, बूंदी से छियालेख के बीच सिंगल मार्ग होने से बार-बार जाम लग रहा है। लिपुलेख मार्ग में बूंदी से आगे ग्लेशियर जमने से मार्ग बंद हो गया था। इस बीच मौसम साफ रहने से बीआरओ ने तेजी से कार्य किया। ग्लेशियरों के पिघलने में लंबा समय लगता, जिसे देखते हुए मशीनों से मार्ग पर बने सीजनल ग्लेशियरों को काट कर मार्ग खोल दिया गया है। गुंजी तक वाहनों का आवागमन होने लगा है।
इस मार्ग में इस समय बूंदी से उच्च हिमालय में छियालेख के बीच स्थिति ठीक नहीं है। इस क्षेत्र में मार्ग सिंगल है। बूंदी से सड़क छियालेख टॉप तक जाती है। इस पहाड़ पर कई मोड़ काट कर सड़क बनाई गई है। सिंगल सड़क होने तथा वाहनों की आवजाही अधिक होने से जाम लग रहा है। इस कारण वाहनों को बूंदी से छियालेख आने-जाने में कई घंटे लग रहे हैं।
